बलिया, जनवरी 15 -- बलिया, संवाददाता। बैरिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने दोकटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पति बाहर रहता है लिहाजा बच्चों को पढ़ाने के लिए बैरिया कस्बा में किराये पर रहती थी। इस दौरान बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी मनोज यादव कमरे पर आने लगा। उसने झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद वह लगातार अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारिरीक उत्पीड़न करने लगा। उसकी आदतों से परेशान होकर महिला ने कुछ माह पहले दोकटी पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने जब उसे बुलाया तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। हालांकि कुछ द...