सहारनपुर, जुलाई 26 -- देवबंद महिला संगठनों द्वारा शुक्रवार को हरियाली तीज उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए हरियाली तीज के गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नगर के विष्णु चौक कायस्थवाड़ा स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी महिलाएं विशेष हरे रंग की साड़ी में सजी हुई नजर आई। महिला मंडल द्वारा तीज उत्सव पर मंदिर में आई महिलाओं एवं बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछे और सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान सुमन गर्ग, रीमा बंसल, सोनिया बंसल, छवि बंसल, प्राची बंसल, रुचि कंसल, पूनम अग्रवाल, बबली टंडन, सिम्मी बंसल, आयुषी बंसल महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं, भारत विकास परिषद बाला सुंदरी शाखा द्वारा तीज महोत्सव हर्षोल्लास के...