प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- रखहा। दिलीपपुर के बाबा बेलखरनाथ धाम में शनिवार सुबह कंधई थाना क्षेत्र के भैरोगंज मधुपुर निवासी चन्द्रभान मिश्र की पत्नी प्रमिला मिश्रा अपने बेटे, बहू और बेटी के साथ दर्शन करने आई थीं। दर्शन के दौरान पीछे से धक्का मारकर तीन महिलाएं प्रमिला के गले से सोने की चेन खींचकर भागने लगीं। प्रमिला ने शोर मचाया तो लोगों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो महिलाएं भाग निकलीं। मामले में प्रमिला के बेटे रजनीश मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...