हापुड़, अक्टूबर 27 -- नगर के मोहल्ला बजरंगपुरी में छठ पर्व पर इस वर्ष एक नई उपलब्धि देखने को मिली। यहां पहली बार बने स्थायी छठ घाट पर सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने छठ पूजा का शुभारंभ किया। नगर पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने नए निर्मित इस घाट का लोकार्पण किया। छठ व्रत धारण करने वाली महिला श्रद्धालुओं ने इस नए घाट पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। पारंपरिक छठ गीतों की गूंज के बीच महिलाओं ने सूप में ठेकुआ, फल और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाकर छठ पूजा संपन्न की। पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि यह घाट नगरवासियों की लंबे समय से मांग थी। आज यह सपना साकार होता देख हम सभी को बहुत खुशी हो रही है। इससे न केवल छठ व्रतियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.