मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- नगर के भगवान कुमार कार्तिकेय द्वार के आगे तनु शर्मा के आवास पर माता रानी के नवरात्रों के चलते हुए रविवार को प्रातःकाल की बेला में हवन, उसके उपरांत माता रानी के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजन का गुणगान किया। जिसमें माता रानी की भेंटे और छन्द गाये गये, भजन गायिका बरखा रानी ने ढोल मजीरों के साथ माता रानी की भेंट गाई। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं में उमा अग्रवाल ,चंचल सिंघल ,निधि शर्मा, कनिका गुप्ता, शुभी गुप्ता, खुशबू गुप्ता शिखा चौधरी, तनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.