मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को विभिन्न संगठनों ने मनाई। कुढ़नी केरमा स्थित एक सभागार में युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। शंकर कुशवाहा ने कहा कि जिस समय कुछ वर्गों को शिक्षा से वंचित रखा गया था, उस समय उन्होंने लोगों को शिक्षित करने का संकल्प लिया। उन्होंने स्वयं को स्त्री शिक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संत रविदास महासंघ की ओर से शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर सावित्री बाई फुले की जयंती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम की अध्यक्षता में मनाई गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सावित्री बाई फुले समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने बालिकाओं के ल...