चंदौली, नवम्बर 8 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के महुरा गांव में शुक्रवार की सुबह दो मंजिला मकान की छत पर 42 वर्षीय शिक्षामित्र मंजू देवी को अचानक चक्कर आ गया। इससे महिला छत से नीचे गिर गई और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिये। क्षेत्र के महुरा गांव निवासी दिनेश यादव की 42 वर्षीय पत्नी मंजू देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए स्नान ध्यान कर अपने दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचकर सूर्य को जल चढ़ाने पहुंची। लेकिन इसी दौरान महिला को चक्कर आ गया। इससे शिक्षामित्र महिला छत से नीचे गिर गई। इससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.