संभल, जनवरी 11 -- संभल। जिले की महिला शिक्षा मित्रों के लिए एक बेहद राहत भरी और खुशखबरी सामने आई है। शादी के बाद दूसरे जिलों में चली गईं महिला शिक्षामित्रों को अब ड्यूटी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन स्तर से महिला शिक्षामित्रों को ट्रांसफर का अवसर प्रदान किया गया है, जिससे वे अब अपने ससुराल वाले जिले में ही सेवा दे सकेंगी। अब तक जिले की तमाम महिला शिक्षामित्र शादी के बाद दूसरे जिलों में रहने के बावजूद अपने मूल तैनाती स्थल पर ड्यूटी करने को मजबूर थीं। लंबी दूरी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और आवागमन की दिक्कतों के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने महिला शिक्षामित्रों के लिए स्थानांतरण की सुविधा दी है। इसी क्रम में बीएसए अलका शर्मा ने भी संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे महिला ...