चंदौली, फरवरी 3 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित बीआरसी पर शुक्रवार को महिला शिक्षक संघ धानापुर इकाई की बैठक हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि बीईओ अवधेश नारायण सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प समर्पित का दीप प्रज्वलित कर किया।अध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी ने संगठन की मजबूती व महिलाओं के आत्मनर्भिर बनने पर विचार व्यक्त किया। सुमन कांत को अध्यक्ष धानापुर के रूप में चयनित कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही टीम में नीतू यादव महामंत्री, गीता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उर्मिला देवी उपाध्यक्ष, प्रतिभा चौधरी उपाध्यक्ष, सुनीता भारती उपाध्यक्ष, मोहिनी सिंह उपाध्यक्ष, रेखा यादव कोषाध्यक्ष, रिचा यादव मंत्री, कनाक्षी ...