देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। भटनी थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय की महिला शिक्षक ने प्रबंधक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद रविवार को भटनी पुलिस विद्यालय पहुंची और महिला शिक्षक का बयान दर्ज किया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। एटा जनपद की रहने वाली एक महिला भटनी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है। महिला शिक्षक का आरोप है कि विद्यालय का प्रबंधक उसके ऊपर गलत निगाह रखता है। आए दिन अश्लील हरकत करता रहता है। कई बार उसने प्रतिरोध किया तो प्रबंधक का कहना था कि जो वह कहेगा, वह करना पड़ेगा, उसी का वह रुपया उसे देता है। इसके बाद महिला शिक्षक ने प्रबंधक की पत्नी से पूरी बात बताई। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। शनिवार को जब महिला शिक्षक विद्यालय पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.