मिर्जापुर, मार्च 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के शुक्लहा स्थित एक रेस्टोरेंट में महिला शिक्षक संघ की तरफ से होली मिलन एवं सेवा निवृत्त अध्यापिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मझवां की विधायक व मुख्य अतिथि सुचिस्मिता मौर्या ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर किया। इसके बाद महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल और महामंत्री नमिता सिंह ने विधायक का माल्यापर्ण एवं बैज अलंकरण कर अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न दे कर स्वागत किया। विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहाकि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अब वे अबला नहीं रही। महिलाएं बेहतर कार्य कर समाज के लोगों के लिए नजीर बने। इसके बाद उन्होने सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों को सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनकप्रभा व कोषाध्यक्ष गुंजन सिंह ने भी मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.