शामली, नवम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक कैराना की एक प्रतिनिधिमंडल टीम ने ब्लॉक अध्यक्ष अलका बंसल, महामंत्री प्रिया शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी कैराना सुशील कुमार से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने महिला शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में महिला शिक्षकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण, पृथक शौचालय एवं रेस्ट रूम जैसी बुनियादी सुविधाए, अवकाश स्वीकृति में सरलता, और तैनाती में सहूलियत जैसी व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके अलावा, संघ ने वेतन विसंगतियों, सर्विस बुक रखरखाव, और प्रशासनिक कार्यों में आ रही कठिनाइयों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। संघ की अध्यक्षा अलका बंसल ने कहा कि महिला शिक्षक...