पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीएसए कैम्पस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति मेला एवं नोडल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रमाणपत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। शनिवार को मिशन शक्ति मेला कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिले के समस्त ब्लॉकों द्वारा मिशन शक्ति मेले में स्टाल लगाकर टीएलएम आदि का प्रदर्शन किया गया। टीएलएम के लगाए गए स्टॉल बेहद आकर्षक और उपयोगी दिखाई दिए। मेले में मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रितु पूनिया , विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज सुनील कुमार उपस्थित रहे। स्टाल का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.