सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, अफजल इमाम । नगर निकाय आम चुनाव 2026 इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के 37 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाएगा। कुल 30,972 मतदाताओं में से 14,891 पुरुष और 16,081 महिला मतदाता सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल बीस वार्डों में होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद के 8 उम्मीदवार, जबकि वार्ड पार्षद पद के 106 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन इन सभी के बीच सबसे अधिक चर्चा में हैं कि शहर की 58 महिला उम्मीदवार, जिन्होंने इस बार चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं का राजनीतिक उत्थान देखने को मिल रहा है। इस बार अध्यक्ष पद के 3 महिला उम्मीदवारों में फुलसुंदरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.