सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- पुपरी। प्रखंड के बछाड़पुर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 171 पर महिला एवं बाल विकास निगम, जिला प्रशासन एवं प्रथम संस्था के सहयोग से सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें महिला व किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, लिंग भेदभाव, बाल विवाह रोकथाम और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गयी। इस दौरान महिला व किशोरियों ने अपने अनुभव साझा किया। महिला एवं बाल विकास निगम के डीपीएम इजाजूल अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव की महिलाओं व किशोरियों को जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सखी वार्ता से जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम आगे इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। उन्होंने प्रथम संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.