उन्नाव, जनवरी 7 -- नवाबगंज। संवाददाता अजगैन व स्वॉट तथा सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम से सोमवार रात अजगैन मोहान मार्ग स्थित ऊसरा मोड के पास वाहन चेकिंग संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस देख युवकों ने फायर कर भागने लगे। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायरिंग किए जाने पर एक युवक के पैर में गोली लगने से जख्मी होने पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके दो साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने महिला बच्चों पर चाकू से हमला करने की बात कबूल की है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी गांव निवासी रजनीश पुत्र कालिका ने शनिवार पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा रितिक व बेटी रितिका के संग गांव के सामने मार्ग पर बकरी चरा रही थी, तभी बाइक सवार तीन युवक आए और बकरी हटाने को लेकर पत्नी उर्मिला, बेटे रितिक व ब...