औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- गोह थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी में गत दिनों पुलिस बल पर हुए हमले तथा इसके बाद पुलिस के द्वारा की गई महिला व बच्चों की पिटाई मामले की जांच शुक्रवार को मुख्यालय आईजी शालिनी ने की। उन्होंने कहा कि महिला व बच्चों की पिटाई करने वाले पुलिस करने पर कार्रवाई होगी, साथ ही पुलिस पर हमला करने वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे। आईजी ने इस मामले में घायल हुए एएसआई दिलीप कुमार समेत पुलिसिया कार्रवाई के पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। बीएमपी के रिटायर जवान नवलकिशोर शर्मा घर की चहारदीवारी फांदकर पुलिस के द्वारा बहु-बेटियों की पिटाई की बात बताते हुए फफक पड़े। उनकी बहू, रंजना देवी व पोती अदिति कुमारी ने भी पुलिस के द्वारा किए गए जुल्म के बारे में आईजी को बताया। सौ साल की वृद्धा बचिया कुंवर, 80 वर्षीय रामेश्वर शर्मा, नीतू देवी, सोनम कुमारी, प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.