रांची, सितम्बर 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस ने महिला और उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। आरोपियों का नाम जहीर शेख, शोएब शेख उर्फ साहेब अली और मासूक शेख शामिल है। तीनों आरोपी मेसरा के रुदिया के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की सात सात से आठ की संख्या में युवक महिला के घर में घुस गए। महिला और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला और उसकी नाबालिग पुत्र व पुत्री के साथ मारपीट की। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को एक्स पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद पुलिस ने ती...