लखनऊ, जून 26 -- लोहिया में आजमगढ़ के डॉक्टरों को किया गया प्रशिक्षित नौ जिलों के डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अनियमित खान-पान व बेतरतीब जीवनशैली से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। हार्ट अटैक से पहले मरीज को कुछ लक्षण महसूस होते हैं लेकिन महिलाओं और डायबिटीज मरीजों में हार्ट अटैक के लक्षण कम महसूस होते हैं। लिहाजा महिलाओं और डायबिटीज मरीजों को हार्ट अटैक को लेकर अधिक संजीदा रहने की जरूरत है। यह जानकारी लोहिया संस्थान में कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने दी। वह गुरुवार को आजमगढ़ के डॉक्टरों को हार्ट अटैक से जुड़ी बीमारी की पहचान और इलाज से रूबरू करा रहे थे। डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने कहा कि डायबिटीज मरीजों को दिल समेत दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा डायबिटीज मरीजों को डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.