जहानाबाद, जनवरी 5 -- जहानाबाद। एसपी विनीत कुमार ने सोमवार को पुलिस ऑफिस के अपने कार्यालय कक्ष में जहानाबाद महिला थाना और एससी - एसटी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने दोनों थाने में लंबित आपराधिक मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की। साथ हीं लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। सोमवार की शाम एसपी नगर थाने में भी पहुंचे और थाने में दर्ज कांडों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को मामलों का निष्पादन करने को निर्देशित किया। इस पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और नगर थाने के नए थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...