गोरखपुर, जून 24 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में दो महिलाओं पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला माया देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी तारकेश्वर साहनी और उनके परिवार के सदस्यों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमला 20 जून 2025 को रात करीब 11 बजे हुआ था, जब माया देवी अपने घर पर थीं तारकेश्वर साहनी नशे में था और उन्होंने माया देवी के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। जब माया देवी ने विरोध किया तो तारकेश्वर और उनके परिवार के सदस्यों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। जब उनकी बहन ममता मदद करने आई, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...