लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला व्यापारियों ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर स्वदेशी वस्तुओं का निजी जीवन में उपयोग करने और भारत में निर्मित वस्तुओं को ही खरीदने एवं बेचने की शपथ ली। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बुधवार को अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सभी महिला पदाधिकारियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग किए जाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने और भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने में व्यापारियों की सबसे अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भारत के कुटीर उद्योगों को मजबूत करना होगा। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कुटीर उद्योग भी मजबूत होंगे आजादी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हम सबको अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.