लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन समारोह शुक्रवार को हुआ। जानकीपुरम शुक्ला चौराहा पर यह समारोह नगर अध्यक्ष मीना भारती के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश महासचिव राम तिवारी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम, प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन, उपाध्यक्ष सुरभि श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर मधु पाठक ने होली गीत सुनाए। महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मीना भारती ने सबको होली की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...