जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक पांचवें सेमेस्टर की एक्स-रेगुलर परीक्षाओं के लिए आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 24 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए छात्राओं को सुबह 09:45 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि छात्राओं को प्रत्येक परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.