जमशेदपुर, फरवरी 16 -- सामाजिक सरोकारों और सामुदायिक सेवा के लिए जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने जॉय ऑफ गिविंग पहल के पांचवें संस्करण का आयोजन किया। सिदगोड़ा परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित रहा। कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल ने न केवल समाज के इस उपेक्षित वर्ग को सम्मानजनक मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और बराबरी का हक दिलाने के लिए जागरूकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने न केवल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, बल्कि रैंप पर उतरकर शानदार फैशन शो के जरिए प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। इसके साथ ही, 14 फरवरी की महत्ता को देखते हुए पुलवामा हमले के वीर शहीदों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार...