जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से मंगलवार को बिष्टूपुर कैंपस में करियर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी सेक्रेटरी जमशेदपुर चैप्टर के सीएस सुरोजित भूमिज और एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर डॉ. प्रबल सेन ने छात्राओं को संबोधित किया। प्रथम सत्र में सीएस सुरोजित भूमिज ने कंपनी सेक्रेटरी से जुड़े करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका, जिम्मेदारियों और करियर निर्माण की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। दूसरे सत्र में डॉ. प्रबल सेन ने उद्यमिता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में उद्यमिता की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जीडीपी और प्रति व...