चतरा, अगस्त 28 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में महिला वार्ड सदस्यों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन बीडीओ राहुल देव, जिप सदस्य, प्रमुख अनिता यादव, उप प्रमुख प्रीतम यादव ने किया। इसके पश्चात प्रशिक्षण का पहला सत्र प्रारंभ हुआ। बताया गया कि यह प्रशिक्षण सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत दिया जा रहा है। प्रशिक्षक सदर प्रखंड के गंधरिया मुखिया अनीता यादव एवं कन्हाचट्टी के मतगढ्ढा मुखिया सुप्रिया कुमारी कुमार ने महिला वार्ड सदस्यों को उनके कर्तव्य व अधिकारियों की जानकारी दिया। कहा कि महिलाओं को सशक्त होना है, तभी ग्राम पंचायत सशक्त होगा। कहा कि सशक्त बनकर पंचायत के विकास का आवाज उठा सकेंगे। महिला वार्ड सदस्यों को तीन दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उनके अधिकार, कर्तव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.