मऊ, मार्च 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता एवं माधुरी सागर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को सुरक्षा के बाबत जागरूक किया। प्रदेश सरकार की ओर से जारी हेल्पलाईन नम्बरों का उपयोग कर मदद लेने की अपील किया। महिलाओं को 1090 -महिला हेल्पलाइन नंबर , 112 -पुलिस आपातकालीन सेवा डायल, 1930 -साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1098 -चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 102 - गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 108 -एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 1098 - चाइल्ड हेल्प लाइन, 101-अग्निशमन सेवा एवं अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। वहीं अनावश्यक रूप से घूम रहे मनचलों को हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.