प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महिलाओं के सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. मंजू लता हांडू (अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक), डॉ. साधना श्रीवास्तव (उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय) तथा गरिमा त्रिपाठी (उप मुख्य वित्त सलाहकार), ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ. मंजू लता ने कर्मचारियों को पॉश एक्ट 2013 की विस्तृत जानकारी दी और इसके अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने विशाखा समिति की गाइडलाइन के बारे में भी जानकारी देते हुए शिकायत प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.