जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। रेलवे की महिला ट्रैकमैन और सहायक लोको पायलट के कैटेगरी को बदलने का मुद्दा एक बार फिर से उठा है। इससे रेल महाप्रबंधक स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है क्योंकि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे से जुड़ी यूनियन लगातार विभिन्न जोन में महिलाओं के कैटेगरी को बदलने का मुद्दा उठा रही है। टाटानगर में मेंस कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि महिला ट्रैकमैन और सहायक लोको पायलट की कैटेगरी बदलना आवश्यक है। रेलवे बोर्ड से पहले ही आदेश हो गया था लेकिन जोनल स्तर पर लागू नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...