प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- नैनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन नैनी भाग स्थित माधव बस्ती, मानस नगर के माधव ज्ञान केंद्र, खरकौनी में किया गया। इस कार्यक्रम में 270 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित हुए, जबकि समाज के 200 माताएं, बहनें और बंधु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कृष्ण दुबे ने की। मुख्य वक्ता डॉ. महेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की त्याग और समर्पण की यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला राष्ट्र सेविका समिति ने नैनी के अभिमन्यु शाखा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नैनी भाग में पूर्ण गणवेश धारी सेविकाओं ने पथ संचलन और घोष वादन द्वारा आत्मरक्षा और संगठन शक्ति का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.