गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जीआरपी थाना के ओर से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को राज्य सरकार से संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090 (विमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) और 1930 (साइबर अपराध) की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर उन्हें सतर्क रहने और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सुरक्षित माहौल प्रदान करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.