चंदौली, अप्रैल 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद विकास खण्ड कार्यालय पर मंगलवार को बीडीओ विजय कुमार सिंह ने महिला मेठों को पहचान पत्र वितिरित किया गया। इस दौरान उनको गांव के विकास के सम्बंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 20 मनरेगा मजदूर पर एक मेठ लगाया जाता है। उन्होंने गांव के विकास में मेठों की भूमिका और जिम्मेदारी बताई। ब्लाक सभागार में महिला मेठों के साथ बीडीओ विजय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। जिसमें गांव के मनरेगा कार्यो के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि गांवो के विकास में महिला मेठों की अहम भूमिका होती है। इसलिए विकास को गति देने के लिए आप लोग कार्य करे। वही बीडीओ में मेठों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि मनरेगा कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.