कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में रूरा रोड के पास रहने वाली महिला मित्र के घर गए शंकरदयाल नगर के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे एक चबूतरे पर पड़ा मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अकबरपुर कस्बे के शंकर दयाल नगर मोहल्ले का रहने वाले अठारह साल के सागर पुत्र स्व. कैलाश का कालिका देवी मंदिर के पास रहने वाली एक युवती के यहां आना जाना था, रविवार को युवती अपनी ससुराल से अकबरपुर आई थी। इसकी जानकारी पर सागर उससे मिलने के लिए गया था । वहां संदिग्ध हालात में उसने महिला मित्र के घर के पास खड़े पेड़ में फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई । इसकी जानकारी होने पर युवती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.