मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में आईसीएसएसआर नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित शिक्षा और लोकतंत्र के बीच संबंध और भारत में युवा पीढ़ी पर इसके प्रभाव विषय पर मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएन मंडल कॉलेज मधेपुरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर आरपी श्रीवास्तव मुख्य वक्ता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ‌ मुजफ्फरपुर के मुजफ्फरपुर के राजनीतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अनिल कुमार ओझा एवं डॉ वाई एल दास विशिष्ट वक्ता प्रो डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह प्रो दिनेश कुमार सिंह प्रो राजेश डॉ रामकुमार डॉ राजीव सिंह डॉ सुधीर डॉ सतीश सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का श...