हरिद्वार, फरवरी 15 -- महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज कनखल सतीकुंड में शनिवार को वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने मां गंगा के अवतरण और मानवीय गतिविधियों ने मां गंगा को कैसे प्रदूषित किया है। इस विषय पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने संत कबीर दास की जीवनी पर लघु नाटिका पेश की। साथ ही सृष्टि के निर्माण की कथा को चार युगों में दर्शाया गया। रविंद्र संगीत पेश कर छात्राओं ने मन मोह लिया। मोबाइल के दुरुपयोग को लेकर भी प्रस्तुति दी गई। अंत में रंगारंग भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने महाविद्यालय की स्थापना के बारे में बताया। डॉ. वीणा शास्त्री ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...