रुद्रपुर, सितम्बर 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड की तीसरी बरसी पर न्याय दिलाने और महिला मजदूर नेता को जान से मारने की धमकी देने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉल्फिन मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता को मंगलवार रात अज्ञात मोबाइल नंबर से चार कॉल आईं। आरोप है कि तीन लोगों ने कॉल पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही काशीपुर श्रम न्यायालय में कंपनी के खिलाफ चल रहे केस को वापस लेने का दबाव भी बनाया। इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी के सुरक्षा प्रमुख का रिश्तेदार बताया। सुनीता ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कॉल डिटेल और धमकी की रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.