हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला बैंककर्मी को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से उन्हें होश नहीं आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काठगोदाम पुलिस को तहरीर देकर वार्ड-13, राजेंद्र नगर निवासी मुन्नू लाल ने बताया कि आठ फरवरी की शाम उनकी पत्नी विमला देवी एसबीआई शाखा टेड़ी पुलिया से घर लौट रही थी। तभी रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने विमला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस विमला को अस्पताल लेकर गई। लेकिन घटना के बाद से महिला बेहोशी की हालत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.