नई दिल्ली, फरवरी 11 -- "ठाकुर हूं मैं... ज्यादा बकैती न करना।" कानपुर के एक निजी बैंक में गूंजा यह वाक्य अब सोशल मीडिया पर ठाकुर और ब्राह्मण के बीच की लड़ाई बन गई है। बैंककर्मी आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच शुरू हुए इस विवाद में अब दोनों पक्षों की ओर से वीडियो जारी कर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आस्था ने कहा कि ठाकुर हूं और गर्व है। इसके जवाब में ऋतु ने भी कहा कि ब्राह्मण होने पर मुझे भी गर्व है। मामला अब मानहानि के दावे और पुलिसिया जांच की दहलीज तक जा पहुंचा है।आस्था सिंह की सफाई: 'मुझसे मेरी जाति पूछी गई' बैंक के अंदर से वीडियो वायरल हुआ तो आस्था सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया। आस्था का कहना है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पक्ष की कहानी दिखाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद की शुरुआत ऋतु के पति ने की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.