बाराबंकी, फरवरी 9 -- हैदरगढ़। कस्बा के बस अड्डा से रविवार की शाम अनुबंधित बस से बाराबंकी शहर जा रही एक महिला के ट्राली बैग को काट कर चोर ने नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवर पार कर दिया। शहर पहुंचने पर पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। सोमवार को पति के साथ हैदरगढ़ थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के चक मजरे चौबीसी गांव निवासी अजय सिंह नवाबगंज तहसील में लेखपाल हैं। उनकी पत्नी शालिनी सिंह बच्चों को साथ रविवार की शाम हैदरगढ़ से बाराबंकी के लिए बस स्टेशन से बस में सवार हुईं। उन्होंने बताया कि उनके पास ट्राली बैग था। इस बैग में पांच तोले के दो सोने के कंगन, दो सोने की चेन व दो अंगूठी सहित 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात एवं 55 हजार रुपए नगदी थी। बैग में ताला लगा हुआ था। यह ट्राली बैग उन्ह...