शिवपुरी, फरवरी 22 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ऑनलाइन चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर देशभर में लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग अब तक ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुका है। एसपी राठौड़ ने बताया कि आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट और वीडियो कॉल करते थे।बाद में उनकी रिकॉर्डिंग कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बलात्कार और चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते थे।केस सेटलमेंट के नाम पर आरोपियों द्वारा पीड़ितों से रकम वसूली जाती थी।पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज चार एफआईआर के आधार पर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 चारपहिया वाहन, 1 मोटरसाइकिल, 29 मोबाइल ...