शाहजहांपुर, मार्च 23 -- अहमदपुर निवाजपुर में प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर की महिला फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर को पड़ोस में बनी गौशाला को देखरेख करने वाले ने गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डाक्टर का पूरा परिवार डरा हुआ है। रोजा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ़ नमिता सिंह ने रिर्पोट लिखवाई कि उनके सेंटर और मकान के पड़ोस में एक गौशाला है। जिसका संचालन नरेश अग्रवाल के द्वारा कराया जाता है। कई दिनों से बहुत सी गाय और सांड उनकी घर की गली में आकर आवारा घूमते रहते है। जिससे कई बार महिला रोगियों को गंभीर चोटे भी आयी। जब गौशाला जाकर गाय और सांडों को बांधने की बात कही तो साउथ सीटी निवासी पंकज पांडे एक बंदूकधारी के साथ आकर धमकाने लगे। गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। डॉक्टर का कहना है, कि सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.