शाहजहांपुर, मई 9 -- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फंदे पर झूल गई। महिला के पिता ने महिला के पति सहित ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। खुदागंज के अकबरिया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि, उन्होंने अपनी पुत्री आरती की शादी 10 वर्ष पहले तिलहर के मुस्तफाबाद मोहल्ला निवासी सुनील के साथ की थी। उन्होंने बताया कि, आरती का पति सुनील एवं उसके घर वाले आरती को प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जानकारी होने पर उन्होंने कई बार आरती के ससुरालियों को समझाया भी था। आरोप है कि, गुरुवार की रात आरती के साथ उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव फांसी पर लटका दिया। आरती की मौत पर उसके आठ वर्षीय पुत्र अनिकेत एवं पांच वर्षीय पुत्री अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल बना हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.