अयोध्या, सितम्बर 10 -- तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामदासपुर की महिला प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर नामजद आरोपी अंकुर सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि छह सितंबर को रात में आरोपी ने उनके घर पर पहुंचकर लाठी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब पीड़िता अपने घर में भागी तो आरोपी भी उसके घर में घुस गया। आरोपी ने लाठी से महिला की पिटाई किया और साथ दुर्व्यवहार भी किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...