मैनपुरी, अप्रैल 13 -- घिरोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुम्हरौआ की महिला प्रधान, उसकी पुत्री और पुत्र पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला प्रधान उसकी पुत्री और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। कुम्हरौआ ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 11 अप्रैल की रात 8 बजे वह अपने घर में थी। तभी ग्रामवासी दबंग अजीत कुमार उसका भाई शिवकुमार पुत्रगण सर्वेश कुमार घर के सामने आए और शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। जब उसकी पुत्री सोनम ने घर के बाहर आकर गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जब वह और उसका पुत्र गौरव बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.