जामताड़ा, फरवरी 12 -- महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने हेतु पंचायत नेत्री अभियान को लेकर प्रशिक्षण नाला, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत सशक्त पंचायत नेत्री अभियान को लेकर महिला वार्ड सदस्यों का गुरुवार से दूसरे बैच के पहले दिन के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में फतेहपुर प्रखंड से आई बतौर प्रशिक्षक मुखिया मिथिला मुर्मू एवं सुपर्णा पाल ने बताया कि महिला जन-प्रतिनिधियों (मुखिया, वार्ड सदस्य) की नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और प्रशासनिक कौशल को बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस पहल का उद्देश्य 'मुखिया पति' प्रथा को समाप्त कर महिला प्रतिनिधियों को आत्मनिर्भर बनाना और पंचायतों को 'महिला फ्रेंडली' बनाना है। प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों में महिला जनप्रतिनिधियों को स्थानीय शासन में...