रामपुर, मार्च 20 -- राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ परिणीता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी शामिल हुईं। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने प्रदेश अध्यक्षा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं और गुलदस्ता देते हुए स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए परिणिता सिंह ने कहा कहा की नारी शक्ति किसी से पीछे नहीं है। आप सभी महिलाए भाईचारे के साथ-साथ बहन चारा भी बनिए और अपनी आवाज को बुलंद कीजिए। इस दौरान तराना बेगम,सुमन सिंह परिहार ,निगार बेगम, शशि बाला,डाली राज,रेनू अग्रवाल,मीनाक्षी मौर्या आदि सम्मानित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...