मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सेमेस्टर 2, 4 और 6 की परीक्षा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बेला केन्द्र पर मंगलवार से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने बताया कि संस्थान में केएनएस राजकीय पॉलिटेक्निक, समस्तीपुर, एक्जौल्ट पॉलिटेक्निक, वैशाली, सीआरके हाजीपुर और बुद्धा पॉलिटेक्निक, लालगंज जैसे चार संस्थानों का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। विभागीय निर्देशानुसार कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। संस्थान के प्रत्येक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी लगाये गये हैं। संस्थान के तीन वरीय शिक्षकों का एक औचक निरीक्षण दल बनाया गया है, जो वीक्षकों के अतिरिक्त किसी भी कमरे में औचक रूप से पहुंचकर परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। यह सेमेस्टर परीक्षा 23 मई तक होगी। प्रथम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.