अल्मोड़ा, मई 14 -- अल्मोड़ा। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत महिला थाना प्रभारी जानकी भण्डारी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को साइबर ठगी की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। उन्हें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अंजान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में बताया। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...