बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस टीम ने दो शोहदों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन शोहदों पर दशहरा मेले और महाकाली शोभायात्रा के दौरान महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप है। एसआई मीनू ने बताया कि रात दशहरा मेले में बड़ा महादेव मंदिर के पास एक शोहदा लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था और अश्लील गाने गा रहा था। महिला पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक की पहचान गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र स्थित किशोरपुर गांव निवासी अनिकेत के रूप में हुई। एसआई ने अनिकेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर महाकाली शोभायात्रा के दौरान भी सिकंद्राबाद तिराहे के पास एक अन्य शोहदा लड़कियों व महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.